उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स नई दिल्ली को रवाना, दून में भर्ती थे
December 28, 2020 Khaskhabar

| Getting your Trinity Audio player ready... |
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (cm uttarakhand) त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को एम्स, नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे दून अस्पताल में भर्ती थे।
कुछ दिन पूर्व cm uttarakhand त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आधिकारिक Twitter account से tweet कर अपनी कोरोना (corona) रिपोर्ट पाज़िटिव (positive) होने की जानकारी दी थी। उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी (corona positive) आई थी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं को आइसोलेट (isolate) कर अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने और सतर्क रहने की अपील की थी।
इसके बाद रविवार शाम हल्के बुखार की शिकायत पर उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीटी स्कैन (CT scan) में उनको हल्के बुखार के साथ ही फेफड़ों (lungs) में हल्का संक्रमण मिला था।
इसके बाद उपचार कर रहे डाक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। मुख्यमंत्री का आक्सीजन लेवल (oxygen level) बेहतर है।
उनकी खून के साथ ही ईसीजी रिपोर्ट (ECG report) भी सामान्य आई।
बताया जाता है कि इसके बाद मुख्यमंत्री के चिकित्सक सलाहकार ने उन्हें एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराने की सलाह दी।
उनके सलाहकार डा. एन एस बिष्ट के अनुसार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर घबराने वाली कोई बात नहीं है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की रैली के बाद से भाजपा नेताओं के कोरोना ग्रसित होने का सिलसिला चल रहा है।
जेपी नड्डा स्वयं कोरोना से ग्रसित पाए गए। उधर, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को कोरोना हुआ था। वह ठीक हो चुकी हैं।
उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी और उनकी पत्नी चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी आदि समेत कई कोरोना पाज़िटिव निकल चुके हैं।
इससे पूर्व पत्नी के दिल का दौरा पड़ने से निधन के बाद सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की भी मौत कोरोना से हुई।
