Hero ने निकाला 10 करोड़वीं बाइक का मिलियन एडिशन, उत्तराखंड में यह होगी कीमत

1 min read

दोपहिया वाहन कंपनी Hero ने हाल ही में अपनी 10 करोडवीं बाइक के तौर पर Xtreme 160R निकाली थी। अब इसका मिलियन एडिशन आ गया है।

Hero MotoCorp की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,11,000 होगी।

Hero MotoCorp का यह भी दावा है कि ये अपने सेग्मेंट की सबसे तेज बाइक है, जो महज 4.7 सेकेंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

साफ है, यह बाइक रेगुलर मॉडल से थोड़ी महंगी है। इस नए मिलियन एडिशन (million edition) के लुक और डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है।

Xtreme 160R के इस मिलियन एडिशन को स्पेशल डुअल पेंट स्कीम (dual paint scheme) से सजाया गया है।

इसके हेडलाइट मास्क, फ्यूल टैंक और रियर पैनल पर रेड और व्हाइट कलर दिया गया है। इसके अलावा बाइक का डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसा ही है।

इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने फुल LED लाइटिंग, हैजार्ड स्विच, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, ऑटो शेल फंक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं, जो बाइक को प्रीमियम बनाते हैं।

इसके मैकेनिज्म (machenism) पर बात करें तो उसमें फिलहाल कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने पहले की तरह 163 cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/lt-recruitment-six-months-rebate-given-for-assistant-teacher/

यह 15bhp की दमदार पावर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।  इंजन 5 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है।

इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील (alloy wheels) के साथ सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। इस बाइक का कुल वजन 139.5 किलोग्राम है।

ग्राहकों को हीरो (hero) का यह नया बाइक अवतार बहुत पसंद भी आ रहा है। हीरो (hero) की बाइक को पसंद करने वाले इस मिलेनियम एडिशन बाइक को खरीदकर कुछ खास महसूस कर सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि जो फीचर्स इस बाइक में दिए गए हैं वो इसे सेगमेंट में अलग खड़ा करते हैं। बाइक के बारे में अधिक जानकारी http://heromotocorp.com से ली जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *