जूही चावला की डायमंड ईयर रिंग मुंबई एयरपोर्ट पर गुम हुई, Twitter पर मांगी मदद

Getting your Trinity Audio player ready...

मशहूर अभिनेत्री जूही चावला (juhi chawla) की ईयर रिंग मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कहीं गिर गईं। उन्होंने इसे ढूंढने के लिए Twitter पर हेल्प मांगी है।

उन्होंने लिखा है कि वह रविवार सुबह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्राइव वे टी-2 के गेट 8 की ओर जा एमिरेट्स चेकिंग इन के लिए सिक्योरिटी चेक काउंटर की ओर जा रही थीं, तो उनके हीरे के (diamond) ईयर रिंग् निकलकर कहीं गिर गई।

उन्होंने लोगों से मदद के लिए कहा है। इन्हें पाने वाले को पुलिस में रिपोर्ट करने के लिए कहा है, ताकि वह इसे लौटाने वाले को इनाम भी  दे सकें।

जूही चावला (juhi chawla) ने अपनी अपील के साथ ईयर रिंग के मैचिंग पीस की फोटो भी डाली है और लिखा है कि यह पिछले 15 साल से करीब करीब हर रोज ईयर रिंग्स को पहन रही हैं।

जूही चावला अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ कयामत से कयामत तक से हिट जोड़ी के रूप में उभरी थीं।

करण कपूर के साथ सल्तनत में नजर आईं।  आमिर खान के साथ हम हैं राही प्यार के, शाहरुख खान के साथ यस बॉस समेत अनेकों फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है।

इस वक्त वह अपने उद्यमी पति जय मेहता के साथ रहती हैं। जूही को हरियाली से भी बहुत लगाव है। वह जैविक खेती (organic farming) की तरफ भी रुचि रखती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *