फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राजकपूर और उनके परिवार का पुणे स्थित राजबाग से कुछ खास नाता था

1 min read

फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) की 14 दिसंबर को 96वीं जयंती है। क्या आप जानते हैं कि पुणे के राजबाग से उनका क्या खास नाता था?

हम आपको बताते हैं। दरअसल, यहां राज कपूर (Raj Kapoor) का family फार्म हाउस था। इसी फार्म हाउस में उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग की।

इन फिल्मों में सत्यम शिवम सुंदरम, मेरा नाम जोकर, बॉबी, प्रेम रोग जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

उनके बेटे फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की लांचिंग फिल्म बाबी के बेहद लोकप्रिय हुए गीत ‘हम तुम एक कमरे में बंद हों’ को भी यहीं स्थित बंगलो में शूट किया गया था। उसे संरक्षित किया गया है।

आपको बता दें कि राज कपूर के साथ ही उनके माता-पिता की समाधि (स्मारक) उनके परिवार के इस फार्म हाउस राजबाग में ही है।

महाराष्ट्र में पुणे से 30 किमी पूर्व में लोनी कलभोर गाँव में मुला-मुथा नदी के तट पर स्थित  125 एकड़ के राजबाग का कुछ हिस्सा कपूर परिवार ने MIT World Peace University को बेच दिया था।

उसी ने परिसर में यह स्मारक बनवाया। सन् 2014 में इस स्मारक का अनावरण किया गया था।

इसमें राज कपूर की फिल्मों के तत्वों को दिखाने वाले 7 पैगोडा हैं। इसके अलावा एक म्यूजियम,  गैलरी भी है जो 1945 से 1990 तक उनकी फिल्मों से जुड़ी तस्वीरों पारिवारिक तस्वीरों और विभिन्न पदों को दर्शाती है।

आपको बता दें कि राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर स्थित किस्सा ख्वानी बाजार में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया।

उन्होंने देहरादून के कर्नल ब्राउन समेत कई स्कूलों में शिक्षा ली, लेकिन उनका ध्यान थिएटर और फिल्मों की ओर था।

राज कपूर की फिल्मों का अपने देश के साथ ही विदेशों में भी खूब सराहना मिली। वह 11 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीत चुके थे। इसके अलावा नेशनल अवार्ड भी उनके खाते में थे।

1988 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार समारोह के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। 2 जून, 1988 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी यादगार फिल्मों में आवारा, आग, अनाड़ी, श्री420, बरसात, चोरी-चोरी, तीसरी कसम, संगम, मेरा नाम जोकर, प्रेमरोग आदि शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *