सारिका : मास्टर सूरज बनकर बचपन से ही हिट की सिल्वर स्क्रीन, बड़े होकर मिला नेशनल अवार्ड

Getting your Trinity Audio player ready...

फिल्म अभिनेत्री सारिका (Sarika) 3 जून, 2021 को 59 साल की हो गईं। उनकी जिंदगी विवादों से घिरी रही। बाल कलाकार मास्टर सूरज बन उन्होंने फिल्मों में शुरुआत की।

हमराज (hamraaz), सत्यकाम (satyakam) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छटा बिखेरी।  1962 को दिल्ली में जन्मीं सारिका को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का फैसला इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे।

Sarika बाल कलाकार के तौर पर एक फिल्म में।
Sarika बाल कलाकार के तौर पर एक फिल्म में।

बतौर अभिनेत्री सारिका को ब्रेक मिला राजश्री प्रोडक्शन (rajshri production) की फिल्म गीत गाता चल फिल्म से मिला। इसमें उनके नायक सचिन थे।

फिल्म को सफलता मिली और सचिन-सारिका की जोड़ी हिट हो गई। इसके बाद वे कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं। राजतिलक, मेरा बदला, राम तेरे कितने नाम, स्वाति आदि।

लेकिन 1986 उनकी जिंदगी में बदलाव लाया। वे एक बेटी श्रुति की मां बन गई। इसके बाद दक्षिण और हिंदी के मशहूर फिल्म स्टार कमल हासन से शादी करके उन्होंने अपने करियर के शिखर पर 1988 में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

वह साउंड स्पेशलिस्ट (sound specialist) और कास्ट्यूम डिजाइनर (costume designer) भी रहीं। सन् 2000 में कमल हासन की फिल्म से राम में कास्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता।

इसके बाद 16 साल की शादी के बाद 2002 में वे कमल हासन से अलग हो गईं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में वापसी कर ली।

उन्होंने परजानिया फिल्म के लिए बेस्ट एक्टिंग का नेशनल अवार्ड भी मिला। सारिका काल, मनोरमा-16 फीट अंडर वाटर समेत अमिताभ बच्चन (Amitabh bachhan) के साथ युद्ध जैसे सीरियल में भी नजर आईं। वे उनके साथ एक फिल्म में भी काम कर रही थीं, जो अभी रिलीज नहीं हुई।

आपको बता दें कि सारिका (Sarika) की दोनों बेटियां श्रुति हासन (Shruti Hassan) और अक्षरा हासन (akshra Hassan)  भी अभिनय के क्षेत्र में ही सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/mani-ratnam-mba-degree-holder-tuned-film-director/

श्रुति रमैया वस्तावैया (vastavaiya) समेत कई फिल्में कर चुकी हैं, जबकि अक्षरा शमिताभ (shamitabh) से फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *