शिल्पा शेट्टी ऋषिकेश में योग साधकों को देंगी टिप्स, 6 मार्च को योग महोत्सव में पहुंचेंगी

1 min read

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty) 6 मार्च को ऋषिकेश (rishikesh) में होंगी। जहां वह योग साधकों को योग (yoga) के टिप्स देंगी।

आपको बता दें कि ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव (international yoga festival) 1 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

इसमें देश-विदेश से योग साधक और श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। इसी में बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty) के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Shilpa shetty को 40+ में उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है।
Shilpa shetty को 40+ में उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम (Garhwal mandal vikas Nigam) यानी जीएमवीएन (GMVN) की ओर से किया जा रहा है।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी को अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता है। उनका एक फार्म हाउस भी है, जिसमें वे ऑर्गेनिक खाद्यान्न उगाती हैं।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/surya-kumar-yadav-selected-for-t-20-against-england-but-will-it-normalise-his-relations-with-kohli/

शिल्पा आर्गेनिक फूड को बढ़ावा देने के अभियान से भी जुड़ी हैं। इसके अलावा शरीर के लिए उपयोगी भोजन पर भी उनकी किताबें  आ चुकी हैं।

40+ की उम्र में भी उनकी फिटनेस का लोग लोहा मानते हैं। बॉलीवुड में शिल्पा कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

उनकी बड़ी हिट फिल्मों में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘बाजीगर’, ‘धड़कन’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

योग गुरु रामदेव (yoga guru ramdev) के साथ भी वे कई मंचों पर योग साधकों को टिप्स देते और योगाभ्यास का प्रदर्शन करते नजर आ चुकी हैं।

वह अपनी वेबसाइट के जरिए भी लोगों को फिट रहने और सही खाने के टिप्स देती हैं। शिल्पा डांस शो में भी जज ज्यूरी के रूप में शामिल हो चुकी हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। उनके दो बच्चे विवान और समीशा हैं। विवान भी छोटी उम्र से ही फिटनेस फ्रीक है।

शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी भी कई फिल्मों में नजर आई हैं। वह भी उन्हीं की तरह अपने जीवन में फिटनेस को बहुत महत्व देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *