सूर्य कुमार यादव टी-20 टीम में तो चुने गए पर क्या कोहली संग विवाद पीछा छोड़ेगा

1 min read

सूर्य कुमार यादव (Surya kumar Yadav) को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए तो चुन लिया गया है, लेेेकिन क्या विराट कोहली संग विवाद उनका पीछा छोड़ेगा?

आपको बता दें कि सूर्य कुमार यादव (Surya kumar Yadav ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय टीम (India Tour of Australia) में उन्हें शामिल नहीं किया गया तो सोशल मीडिया (social media) से लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों तक ने हैरानी जताई।

इसके पीछे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच 28 अक्टूबर, 2020 को हुए  मुकाबले के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनके बीच हुए विवाद को माना गया।

दरअसल, मैच के दौरान बंगलुरू (Bengaluru) के कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार को परेशान करने के लिए उनके पास आकर घूर रहे थे।

Surya kumar yadav के इसी ट्वीट को लाइक करने पर था विवाद।
Surya kumar yadav के इसी ट्वीट को लाइक करने पर था विवाद।

लेकिन सूर्यकुमार ने अपना आपा नहीं खोया। मैच में जीत हासिल करते ही सूर्यकुमार ने कोहली की तरफ देखा और इशारा करते हुए पूछा कि, ‘क्या सबकुछ ठीक है?’ सूर्य की ये अदा फैंस को काफी पसंद आई थी। उन्होंने माना कि सूर्य कुमार यादव ने नेगेटिव अटैक का जवाब पॉजिटिव तरीके से दिया।

इस मैच में यादव ने सिर्फ 43 गेंद पर 79 रन बनाकर अपनी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

आस्ट्रेलियाई दौरे पर न चुनें जाने के बाद इस 30 वर्षीय क्रिकेटर  ने टि्वटर पर एक विवादित मीम (meme) लाइक किया, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) को ट्रोल (troll) किया जा रहा था। और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ हो रही थी।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/forest-guard-died-in-an-elephant-attack-at-hardwar/

हालांकि यादव ने इस ट्वीट को बाद में अनलाइक कर दिया। लेकिन उनकी यह ‘चूक’ सबकी निगाह में आ चुकी थी। बाद में हालांकि सूर्य कुमार यादव ने इसे लेकर सफाई भी दी।

उन्होंने कहा था, ‘कोहली किसी भी टीम के खिलाफ खेलते हैं वह उतने ही आक्रामक और ऊर्जावान रहते हैं। वह बंगलुरू के लिए अहम मैच था। मैच के बाद वे सामान्य हो गए थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुमने अच्छा खेला। मैं इस बात से हैरान था कि यह मामला इतना ज्यादा सुर्खियों में आ गया।’

हालांकि यह मामला इतनी शांति से खत्म नहीं हुआ था। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी में क्या सूर्य कुमार यादव (Surya kumar yadav) सहज हो पाएंगे? क्या उन दोनों के रिश्ते पर जमी बर्फ पिघल सकेगी?

बहरहाल सूर्य कुमार यादव ने चयन के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट https://www.instagram.com/p/CLiYc2nA2gy/?igshid=15k1ho2yez9f0 से खुश महसूस करने की तस्वीर साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *