स्मिता पाटिल को उनके बेटे प्रतीक बब्बर ने भावुक अंदाज में कुछ यूं किया याद

| Getting your Trinity Audio player ready... |
फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita patil) को 13 दिसंबर को इस दुनिया से गए 34 साल हो गए।उनके बेटे प्रतीक ने उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए याद किया।

उन्होंने अपनी मां स्मिता पाटिल (Smita patil) की फोटो पोस्ट कर टूटे दिल की emoji के साथ लिखा, 34 साल पहले मेरी मां हमें छोड़ गईं।
पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा-सालों से मैं अपने दिल दिमाग में उनकी एक परफेक्ट इमेज की कल्पना करता रहा हूं, बनाता रहा हूं।
…हर साल वह मेरे साथ बढ़ती जाती हैं। अब वह 65 साल की हो चुकी हैं। वह हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मेरे भीतर और बाहर…।
आपको बता दें कि 13 दिसंबर के ही दिन 1986 में स्मिता पाटिल ने केवल 31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
अपने 10 साल के छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनमें हिंदी के साथ ही मराठी, बंगाली, मलयाली जैसी फिल्में शामिल हैं।
स्मिता पाटिल को हिंदी फिल्म सिनेमा में एक सशक्त अभिनेत्री का दर्जा प्राप्त है। महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता शिवराज पाटिल की पुत्री स्मिता ने न केवल कला फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया, बल्कि वह व्यावसायिक फिल्मों में भी समान रूप से सफल रहीं।
आपको बता दें कि अभिनय के दौरान उनका फिल्म अभिनेता राज बब्बर की ओर झुकाव हुआ और उन्होंने उनसे शादी कर ली। बता दें कि राज बब्बर पहले से शादीशुदा थे। उनकी पत्नी नादिरा जहीर बब्बर थिएटर की दुनिया का जाना माना नाम है।
1986 में प्रतीक बब्बर के जन्म के दौरान हुए कांप्लीकेशन उनके लिए जानलेवा साबित हुए और उनको बचाया नहीं जा सका।
स्मिता पाटिल की बोलती आंखें उनके अभिनय का एक बड़ा हिस्सा थीं। उन्होंने भूमिका, मिर्च मसाला, आखिर क्यों, शक्ति, नमक हलाल जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।
करियर के शुरुआती दौर में ही भूमिका फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड दिया गया।
