Virender sehwag क्यों बोले-ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है

| Getting your Trinity Audio player ready... |
गाबा टेस्ट में आस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत से पूर्व क्रिकेटर विरेंदर सहवाग (cricketer virender sehwag) बेहद खुश हैं। अपने ही अंदाज में उन्होंने खुशी जताई।
उन्होंने लिखा-ये नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है…। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account)
https://www.instagram.com/p/CKN_uGulYf4/?igshid=1x1iu2pr88atf
के जरिए पूर्व क्रिकेटर विरेंदर सहवाग (cricketer virender sehwag) ने एक ट्रक पर लिखी इस इबारत की एक फोटो भी साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘खुशी के मारे पागल। यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है। एडिलेड से लेकर यहां तक इन युवा लड़कों ने मुझे जीवन भर के लिए खुश होने के मौके दिए हैं। हमने विश्व कप की जीते भी देखी है, लेकिन यह कुछ अतिरिक्त खास है। यही कारण है कि यह बहुत एक्स्ट्रा स्पेशल है पंत भी स्पेशल ठाकुर पुजारा वॉशिंगटन इसीलिए कहा जाता है कि खेल सब गम भुला देता है।
https://khaskhabar24.com/ind-vs-aus-india-wins-second-test-series-to-beat-australia-in-its-ground/
भारत की जीत के बाद से ही क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम रहे हैं। हर कोई अपने अंदाज में जीत का जश्न बना रहा है।
और सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और खास तौर पर ऋषभ पंत के लिए बधाईयों की भरमार है।
आपको बता दें कि इस जीत के साथ ही टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (ajinkya rahane) का अपने कप्तानी में तो टेस्ट न हारने का रिकॉर्ड भी बरकरार है।
वहीं टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi shastri) भी टीम के इस परफॉर्मेंस (performance) से खुश हैं।
उनका कहना है कि आने वाले कई सालों तक इस टेस्ट सीरीज (test series) में भारत (India) का प्रदर्शन भुलाया नहीं जा सकेगा।
भारत की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि गाबा (Gabba) के मैदान पर 32 साल से कोई भी भारी टीम ऑस्ट्रेलिया को परास्त नहीं कर पाई है।
टीम इंडिया ने यह कारनामा कर दिखाया। वह भी तब, जबकि उसके मुख्य खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर थे।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) खुद पितृत्व अवकाश पर चल रहे थे ऐसे समय में यह जीत वाकई अहमियत रखती है।
