रानी मुखर्जी के हीरो रहे फराज खान की हालत गंभीर, मदद को पूजा भट्ट ने लगाई गुहार

Getting your Trinity Audio player ready...

मेहंदी और फरेब जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पूर्व बॉलीवुड एक्टर फराज खान बेंगलुरू के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. महाभारत एक्टर यूसुफ खान के बेटे फराज को ब्रेन इनफेक्शन और निमोनिया डायग्नोस हुआ है. एक्टर-फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने ट्वीट करके अपने फॉलोअर्स से उनकी मदद करने की मांग की है ताकि वह इलाज के लिए फंड इकट्ठा कर सकें.

पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में फराज खान की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, “प्लीज जितना हो सके शेयर कीजिए और कॉन्ट्रिब्यूट कीजिए. मैं भी कर रही हूं. बहुत आभारी रहूंगी अगर आप में से भी कोई कर सके तो.” फराज से जुड़ी बाकी जानकारियां पूजा द्वारा शेयर किए गए फंडरेजर में साझा की गई हैं.

ये फंड रेजर फराज के परिवार द्वारा ही शुरू किया गया है. जिसमें लिखा है, “फराज तकरीबन एक साल से सीने में कफ और संक्रमण से लड़ रहा है. हाल ही में जब हालत ज्यादा बिगड़ गई तो पैनडेमिक के दौरान उसने एक डॉक्टर से वीडियो कॉल पर कंसल्ट किया. उसकी हालत देखकर डॉक्टर ने उसे भर्ती हो जाने के लिए कहा.”

अब भी 24 लाख रुपये की जरूरत

फराज के लिए जहां तक सहायता राशि की बात है तो उन्हें 25 लाख रुपये की जरूरत है. इसका जिक्र उनके फंड रेजर में भी किया गया है. अब तक इस कैंपेन की मदद से तकरीबन 1 लाख 8 हजार रुपये इकट्ठा किए जा चुके हैं लेकिन अभी भी फराज को इलाज के लिए काफी ज्यादा धनराशि की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *