नेहा ने पंजाबी गायक रोहनप्रीत संग दिल्ली में बांधा जन्मों का बंधन

| Getting your Trinity Audio player ready... |
संगीत के आकाश पर धूमकेतु की तरह चमक रही और ऋषिकेश की रहने वाली नेहा कक्कड़ ने पंजाबी गायक रोहनप्रीत के साथ सात फेरे ले लिए। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर नेहा ने खुद रोहनप्रीत के साथ फोटो भी साझा किए हैं। खुद नेहा ने रोहनप्रीत के साथ शादी करके बेहद खुशी होने की बात लिखी है। वहीं, उनके सभी रिश्तेदार ऋषिकेश से शादी में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि नेहा का ऋषिकेश के गंगा नगर में मकान है। और इसी साल उनका गृह प्रवेश हुआ था। शुक्रवार की रात मेहंदी की रस्म अदा की गई थी। शनिवार को विवाह हुआ। ऋषिकेश से कई परिवार नेहा और रोहनप्रीत की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। बता दें कि इससे पहले गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण से नेहा कक्कड़ की शादी की अफवाहों ने बहुत चर्चाएं बटोरी थीं। उन दोनों का साथ में वीडियो भी रिलीज हुआ था। रोहनप्रीत से शादी के निर्णय के बाद भी नेहा और रोहनप्रीत का ‘नेहू दा व्याह’ नाम से वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें नेहा और रोहनप्रीत दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वही उनके प्रशंसकों के दिल नेहा के ब्याह से चटक गए हैं। नव विवाहित जोड़े के लिए सोशल मीडिया पर बधाईयों का अंबार लगा हुआ है।
