क्या अपना सम्मान बचा पाएगी चेन्नई सुपर किंग्स? क्या चलेगा धोनी का बल्ला?

Getting your Trinity Audio player ready...

आईपीएल 2020 का 44 वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। यानी वर्तमान कप्तान विराट कोहली की टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम के सामने होगी।

इस मैच से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को यह सवाल मथ रहा है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स अपना सम्मान बचाने में कामयाब हो पाएगी? क्या वह इस बार अच्छी फॉर्म में चल रही है आरसीबी को मात नहीं तो टक्कर तक भी दे पाएगी?

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी 10 मैच में से 7 में जीत दर्ज कर 14 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स केवल 6 ही अंक हासिल कर पाई है। उसने अपने 11 मैचों में से महज तीन मुकाबलों में ही जीत हासिल की है।

आरसीबी का नेट रन रेट जहां +0.182 है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट -0.733। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही कह चुके हैं कि वह इस मैच को प्राइड के लिए खेलेंगे, इसलिए धोनी पर इस मैच में खास नजर रहेगी।

इस पूरे सीजन में धोनी अपने बल्ले से कोई चमक नहीं दिखा पाए हैं। और ना ही वह रणनीतिक कौशल, जिसके लिए जाने जाते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे ‘कैप्टन कूल’ की धार बहुत कमजोर पड़ गई हो। क्या यह धार रविवार के मैच में फिर से देखने को मिलेगी? इंतजार इसी बात का है। मैच दुबई में शाम तीन बजे से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *