पीवी सिंधु ने ट्वीट किया, ‘आई रिटायर’, पूरी पोस्ट पढ़कर फैंस को समझ आई सच्चाई

| Getting your Trinity Audio player ready... |
पीवी सिंधु (PV Sindhu) ओलंपिक में देश का एकमात्र सिल्वर मेडल जीतने वालीं खिलाड़ी हैं। उनके एक ट्वीट ने सोमवार को हलचल मचा दी। सिंधु ने लिखा, आई रिटायर। फैंस को पूरी पोस्ट पढ़कर सच्चाई समझ आई।
दरअसल, पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने कोरोना के चलते पैदा हुई स्थितियों और उससे जुड़े संदेहों से रिटायर होने को लेकर यह पोस्ट ट्वीट किया था।
उन्होंने लिखा, ‘मैं ‘यह मानती हूं कि आप इसे पढ़कर चौंक गए होंगे। लेकिन जब आप इसे पूरा पढ़ लेंगे, तब आप मेरे विचारों को समझेंगे और उम्मीद करती हूं कि मेरा समर्थन भी करेंगे।’
कोरोना महामारी को ‘आंखें खोलने वाला’ करार देते हुए सिंधु ने लिखा, ‘यह महामारी मेरे लिए आंखें खोलने वाली रही है। मैं सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदी से लड़ने के लिए कठिन परिश्रम कर सकती हूं। मैंने पहले भी ऐसा किया है।’
उन्होंने लिखा, ‘घर में कई महीने हो गए हैं। और हम जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो खुद से सवाल करते हैं।
सिंधु की यह पोस्ट एक संदेश का हिस्सा थी, जो उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के रूप में स्वच्छता को लेकर लिखा था।
लेकिन जिस अंदाज में यह सामने आया, उससे सिंधु के फैंस हैरत में पड़ गए। उन्हें एकबारगी तो यही लगा कि सिंधु संन्यास ले रही हैं और डेनमार्क ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट था।
हालांकि पूरा पोस्ट पढ़ने के बाद लोगों को असली संदेश का पता चला कि इस साल खेला गया वह उनका आखिरी टूर्नामेंट था ।
आपको बता दें कि ओलंपिक में बैडमिंटन का सिल्वर मेडल जीतने के बाद वह देश भर की आंखों का तारा बन गई थीं।
उनका फाइनल ओलंपिक मुकाबला देखने के लिए लोग अपने सारे काम भूलकर अपने अपने टीवी सेट के आगे बैठ गए थे।
देश भर के लोग उनसे ओलंपिक गोल्ड की उम्मीद लगाए हुए थे। हालांकि मैच का विजेता बन सिल्वर मेडल के साथ वतन वापसी भी कोई छोटी बात नहीं थी।
