मिथुन शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे, सिस्टर बाजार में नजर आएगा कश्मीर

Getting your Trinity Audio player ready...

उत्तराखंड स्थित मसूरी के सिस्टर बाजार में शनिवार से द कश्मीर फाइल्स फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। इसमें मिथुन (mithun) चक्रवर्ती ने भी हिस्सा लिया।

फिल्म में सिस्टर बाजार को कश्मीर के रूप में दर्शाया गया है। आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स (the Kashmir files) की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेता मिथुन (mithun) चक्रवर्ती शुक्रवार को ही मसूरी पहुंच गए थे।

शनिवार को इस फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग (shooting) लाा टिब्बा में की गई। आपको बता दें कि फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek ranjan agnihotri) इस फिल्म को बना रहे हैं।

वह इससे पहले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमई मौत पर आधारित फिल्म द ताशकंद फाइल्स बनाकर सराहना बटोर चुके हैं।

सिस्टर बाजार में फिल्माए गए दृश्यों की शूटिंग में मिथुन चक्रवर्ती के साथ ही महाभारत में दुर्योधन का रोल कर के मशहूर हुए पुनीत इस्सर (puneet issar) ने भी हिस्सा लिया।

मसूरी के नभा होटल में रुके मिथुन चक्रवर्ती (Mithun chakrabarty) ने सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक चली शूटिंग में हिस्सा लिया।

12 दिसंबर को फिल्म की शूटिंग देहरादून जिले में ही थानो (thano) के आसपास के हिस्से में चलेगी। सिस्टर बाजार में एक बार फिर 20 दिसंबर से इस फिल्म के कुछ हिस्से फिल्माए जाएंगे।

इस दौरान कश्मीरी पंडितों (kashmiri pandits) पर बन रही इस फिल्म में हिस्सा लेने के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (anupam kher) के भी मसूरी आने की संभावना है।

मिथुन चक्रवर्ती कुछ समय पहले जीनियस और द विलन फिल्मों में नजर आए थे। वह कमर के दर्द से परेशान थे। और कुछ समय से अपने पुत्र महाक्षय चक्रवर्ती के साथ लॉस एंजिलिस में थे।

जहां उनका इलाज चल रहा था अब मिथुन चक्रवर्ती को दर्द से आराम की बात कही जा रही है जिसके बाद है शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *