युवराज इस बार जन्मदिन न मनाकर जानिए किसानों के लिए क्या चाहते हैं

1 min read

युवराज (yuvraj) 12 दिसंबर को 39 साल के हो गए। लेकिन इस बार वह अपना जन्मदिन ना मना कर किसानों  के मसलों का शांतिपूर्ण हल चाहते हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले इस क्रिकेटर की दिली इच्छा है कि सरकार किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों का जल्द हल निकाले। वह इसके लिए दुआ कर रहे हैं।

अपने जन्म दिन पर उन्होंने अपने ऑफिशियल official इंस्टाग्राम Instagram account से इसे लेकर एक मैसेज भी पोस्ट किया है।

यह मैसेज इंग्लिश, हिंदी और पंजाबी में लिखा गया है। युवराज (yuvraj) ने इसमें अपने पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर के साथ ही चरित्र अभिनेता योगराज सिंह की ओर से की गई टिप्पणी को भी उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया है।

युवराज ने खुद को  इस महान देश का बेटा होने पर गर्व की बात कही है। आपको बता दें कि युवराज ने 2017 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

सन्व 2000 से लेकर 2017 तक क्रिकेट के मैदान में जलवा बिखेरने वाले युवराज को बाएं फेफड़े में कैंसरकारी ट्यूमर हो जाने की वजह से क्रिकेट से दूर भी रहना पड़ा।

आज भी युवराज के एक ओवर में लगाए गए छह छक्कों को लोग नहीं भूले हैं। इसके अलावा उनकी महज दो ओवर में बनाई गई हाफ सेंचुरी भी भूलने वाली नहीं।

युवराज एक दिलेर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। आज से करीब पांच साल पहले उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड हेजल कीच से शादी रचाई।

मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले युवराज ने अपने बचपन में दो फिल्मों में भी बाल कलाकार के रूप में काम किया। इसमें से एक का नाम पुत सरदारा था।

उन्होंने मुंबई में एक शानदार आशियाना भी खरीदा हुआ है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फ्लैट से भी दुगुना महंगा है।

अपनी मां शबनम सिंह युवराज यानी युवी को बहुत लगाव है। आपको बता दें कि  युवराज अंडर-14 में नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। हालांकि उनके पिता योगराज सिंह ने उनके मेडल फेंक दिए थे, क्योंकि वह चाहते थे कि युवराज क्रिकेट में नाम कमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *