Gold : सोना ओढ़ रामकथा में पहुंचे goldman प्रेम

Oplus_16908288
| Getting your Trinity Audio player ready... |
कुंडा। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा में बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया रामकथा करा रहे हैं। यहां साढ़े छह किलो सोना (gold) पहनकर पहुंचे बिहार के गोल्ड मैन (goldman) प्रेम कुमार सिंह बहुत चर्चा में हैं।
अगर आप इस गोल्ड मैन के बारे में ज्यादा नहीं जानते तो भी कोई दिक्कत नहीं। हम आज आपको इस गोल्ड (gold) मैन के बारे में बारीक से बारीक जानकारी देंगे। दरअसल, बिहार के भोजपुर जिले के वासुदेवपुर गांव के रहने वाले प्रेम कुमार सिंह मूलतः खेती से जुड़े हैं। वे और सरकारी ठेकेदारी का भी काम करते हैं।
जानकारी के अनुसार गोल्ड मैन (Goldman) प्रेम कुमार सिंह अपने शरीर पर अक्सर लगभग साढ़े छह किलो से भी अधिक वजन के सोने के जेवर पहनते हैं। बताया जाता है कि इन सोने के जेवरों की बाजार में कीमत करीब 10 से लेकर 11 करोड़ रुपये से बीच है। राजा भैया के यहां हो रही बागेश्वर धाम की रामकथा में भारी सोने (gold) के आभूषणों से सजकर पहुंचे प्रेम कुमार सिंह सबके आकर्षण का केंद्र बन गए।
हर कोई उनके जेवरात के बारे में बात कर रहा था। सभी के मन में उन गहनों की कीमत जानने की उत्सुकता थी। लोग अपनी -अपनी ओर से कीमतों को लेकर कयास लगा रहे थे। उधर, प्रेम कुमार सिंह अपनी ही धुन में मगन गहनों की वजह से चर्चा का केंद्र बनकर फूले नहीं समा रहे थे। बहुत से लोग प्रेम के इस शौक को बड़े लोगों का शौक कहकर पुकार रहे थे तो बहुतों के लिए यह महज दिखावा था। इस दिखावे की उनके अनुसार कथा स्थल पर कोई आवश्यकता नहीं थी।
बिहार में बहुत से बड़े लोग अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में प्रेम कुमार सिंह का गहनों से लकदक पहुंचना बिहार को लेकर एक नई चर्चा को जन्म दे गया।
