अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पर अस्थाई रोक, कहीं टल न जाए बाबा बर्फानी की यात्रा

1 min read

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri amarnath shrine board) की ओर से अमरनाथ यात्रा (amaranth yatra) के लिए रजिस्ट्रेशंस को रोक दिया गया है।

फिलहाल यह रोक अस्थाई तौर पर लगाई गई है। आपको बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल, 2021 से शुरू हुए थे और 15 अप्रैल से बोर्ड की साइट http://jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन बालटाल और पहलगाम रूट के लिए किए जा रहे थे।

अमरनाथ यात्रा (amaranth yatra) पंजीकरण (registration) पर रोक को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से उसके अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है।

इस tweet में कहा गया है कि बढ़ते कोरोना (corona) संक्रमण के मद्देनजर अस्थाई रूप से यह फैसला लिया गया है।

यदि स्थिति में सुधार होता है रजिस्ट्रेशन को पुनः चालू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा आगामी 28 जून से शुरू होने वाली है।

इसके लिए लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। आपको बता दें कि इससे पूर्व बीते बीते साल भी कोविड-19 (covid-19) की वजह से पैदा हुई स्थितियों के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा का संपूर्ण संचालन नहीं किया जा सका था।

उम्मीद की जा रही थी कि 2021 राहत का सूरज लेकर आएगा और इस साल अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन किया जा सकेगा।

इस बार यात्रा के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड फरवरी से ही तैयारियों में लगा था। उसने 28 जून से शुरू होने वाली  यात्रा की तिथियां घोषित करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

देश विदेश से श्रद्धालुओं ने इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना प्रारंभ कर दिया था। लेकिन अब वे संशय में हैं।

https://khaskhabar24.com/amarnathji-yatra-different-days-will-need-different-color-permit/

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के रजिस्ट्रेशन पर अस्थाई रोक के फैसले ने उनके दिलों में यह सवाल खड़ा कर दिया कि कहीं इस बार भी यात्रा पर संकट तो नहीं?

बहरहाल, बाबा बर्फानी के भक्तों समेत यात्रा से जुड़े सभी पक्षों की उम्मीद अब परिस्थितियों के सामान्य होने पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *