Ambassador भारत में बनने वाली पहली कार, 1958 में कीमत थी बस 14 हजार

1 min read

क्या आप जानते हैं भारत में बनने वाली पहली कार कौन सी थी? यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं। देश में बनने वाली पहली कार एंबेसडर (Ambassador) थी।

इस कार ने देश की सड़कों पर लंबे समय तक राज किया। एक समय था, जब यह कार स्टेटस सिंबल मानी जाती थी।

आपको बता दें कि यह कार दशकों तक नौकरशाहों और नेताओं की सवारी रही। भारत की सड़कों पर यह कार आज से करीब 63 साल पहले 1958 में चली थी।

युनाइटेड किंगडम (United kingdom) में पुराने समय में मशहूर रही मारिस आक्सफोर्ड (Morris Oxford) कार की चेसिस पर हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Ambassador) को तैयार किया गया था।

इसके लिए हिंदुस्तान मोटर्स ने मॉरिस मोटर्स के साथ साझेदारी की थी और इस कार का निर्माण कोलकाता में शुरू हुआ था।

इसे ही बाद में एचएम अंबेसडर (HM Ambassador) कहा गया। यहां HM से तात्पर्य हिंदुस्तान मोटर्स से था।

आपको बता दें कि भारत की पहली डीजल कार भी अंबेसडर (Ambassador) ही थी। इस कार को को इतना ज्यादा मजबूत बनाया गया था, कि इसमें एयरबैग्स (airbags) की भी जरूरत नहीं थी।

भारत की ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर इसकी सवारी आरामदायक मानी जाती थी। इसे किंग ऑफ इंडियन रोड्स (king of indian roads) भी कहा जाता है।

आपको बता दें कि भारत में अंबेसडर कार की प्रोडक्शन सबसे लंबे समय तक चली है। करीब 56 साल तक। सन 1958 से लेकर 2014 तक।

2014 में इस कार का उत्पादन यानी प्रोडक्शन (production) बंद हो गया। आपको बता दें कि इससे पहले हिंदुस्तान मोटर्स की अंबेसडर की टोटल यूनिट्स में से 16 फीसदी यूनिट भारत सरकार ने खरीदी थीं।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/roohi-movie-will-be-showed-in-rama-palace-from-11th-march/

भारत में 1958 में लाई गई अंबेसडर की कीमत 14 हजार रुपए थी, जबकि 2014 में अंबेसडर की कीमत समय के साथ-साथ बढ़कर 5.22 लाख रुपये हो गई थी।

अंबेसडर की पहली जेनरेशन में 1,489 cc का डीजल इंजन था। इसकी 7 जेनरेशन मार्केट में उतारी गई थीं। पहला जेनरेशन Mark 1 था जबकि आखिरी जेनरेशन इनकोर था ‌।

BS-IV इमिशन स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए अंबेसडर इनकोर हिंदुस्तान अंबेसडर का आखिरी मॉडल थी।

2013 में अंबेसडर को ग्लोबल आटोमोटिव प्रोग्राम टॉप गियर में दुनिया की बेस्ट टेक्सी माना गया था।

मारुति सुजुकी के आने से पहले भारतीय मार्केट में हिंदुस्तान मोटर्स देश की टॉप ऑटो कंपनी थी। लेकिन बाद में इसने अंबेसडर को केवल 80 करोड़ में बेच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *