अन्नू कपूर : 25 की उम्र में 70 साल के बूढ़े के किरदार ने दिलाया ‘मंडी’ में मौका

1 min read

‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना के पिता के रोल में अन्नू कपूर (annu Kapoor) ने सबको गुदगुदा दिया। 20 फरवरी, 2021 को अन्नू कपूर 64 साल के हो गए।

अन्नू कपूर (annu Kapoor) को अपने पिता की रुचि मिली थी। उन्हें भी थिएटर करने में दिलचस्पी थी। उन्हें फिल्मों में रोल मिलने के पीछे भी एक किस्सा है।

बताया जाता है कि अन्नू कपूर एनएसडी (National school of drama) में  एक नाटक ‘एक रुका हुआ फैसला’ कर रहे थे।

मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल (shyam benegal) ने भी यह परफॉर्मेंस (performance) देखी। वे अन्नू की एक्टिंग से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें शाबाशी भेजी और साथ ही मंडी (Mandi) फिल्म करने का न्योता भी।

यहां से अन्नू कपूर की अभिनय यात्रा का शुभारंभ हो गया। आपको बता दें कि अन्नू कपूर का असल नाम अनिल कपूर (anil Kapoor) था, लेकिन मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के नाम से लोग कंफ्यूज न हों, यह देखते हुए अपना नाम अन्नू कर लिया।

अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी, 1956 को मध्य प्रदेश के खूबसूरत शहर भोपाल (Bhopal) में हुआ था।

उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली ब्राह्मण थीं। वे उर्दू टीचर भी थीं। अन्नू कपूर के दादा जहां ब्रिटिश आर्मी में थे तो वहीं उनके परदादा गंगाराम कपूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्हें फांसी दे दी गई थी।

अन्नू कपूर ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में सभी तरह के रोल कामयाबी के साथ किए हैं। चाहे वह कॉमेडी हो, विलेन का रोल हो या फिर चरित्र भूमिका।

‘मिस्टर इंडिया’ में रिपोर्टर बनी श्रीदेवी के संपादक बास की उनकी भूमिका कौन भूल सकता है? उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर में भी एक छोटा सा रोल किया था।

Annu Kapoor ड्रीम गर्ल फिल्म के एक दृश्य में आयुष्मान खुराना के साथ।
Annu Kapoor ड्रीम गर्ल फिल्म के एक दृश्य में आयुष्मान खुराना के साथ।

इसके अलावा विकी डोनर और हाल ही में आई फिल्म ड्रीम गर्ल में वे आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए। विक्की डोनर फिल्म के लिए उन्हें सपोर्टिंग रोल का नेशनल अवार्ड तो मिला ही, फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला।

एक टीवी चैनल पर प्रसारित हुए अंत्याक्षरी सीरियल को उन्होंने लोकप्रियता के सोपान पर पहुंचाया। इसके अलावा उन्हें सुहाना सफर विद अन्नू कपूर के लिए भी बहुत सराहा गया है।

https://khaskhabar24.com की ओर से अन्नू कपूर को जन्म दिन बहुत बहुत शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *