बोमेन ईरानी : 61 साल का हुआ 3 idiots में ‘वायरस’ बनने वाला यह कलाकार

1 min read

वीरू सहस्त्रबुद्धे उर्फ ‘वायरस’ के रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड जीतने वाले बोमेन ईरानी (bomen irani) 61 साल के हो गए।

दो दिसंबर को उनका जन्मदिन था। करीब 40 साल की उम्र में उन्हें पहली फिल्म में ब्रेक मिला।‌ ‘डरना मना है’ बोमेन ईरानी (bomen irani) की पहली मूवी थी।

यह मूवी सन् 2003 में आई थी। इसके बाद इसी साल आई ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ ने उन्हें जबरदस्त पहचान दी।

इसकी सीक्वल फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में भी उनकी एक्टिंग को जबरदस्त तरीके से सराहा गया। 17 साल के अपने फिल्मी करियर में बोमन ईरानी ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

इनमें ‘पीके’, ‘3 ईडियट्स’, ‘मैं हूं ना” जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 32 साल की उम्र तक अपनी पुश्तैनी नमकीन शाप संभालने वाले बोमेन को थिएटर का शुरू से ही चस्का था।

उनके मेंटर एलेक पदमसी रहे, जिनसे उन्हें मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने मिलवाया था। उन्होंने कई साल तक फोटोग्राफी का काम भी किया।

और यहां तक कि वेटर का कोर्स करने के बाद वह कई होटल्स में वेटर की भूमिका में भी रहे। लेकिन बड़े पर्दे पर आने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज उनकी एक्टिंग के सभी कायल हैं। वह आने वाले कई वर्षों तक अपने अभिनय से लोगों के दिलों में छाप छोड़ते रहें, यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *