सिरकटी लाश मिलने से हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में सनसनी, शव की शिनाख्त नहीं

Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में जमालपुर कलां के रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक सिर कटी लाश (dead body without head) मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

पुलिस को युवक का सिर नहीं मिल पाया। जबकि युवक का  शरीर अर्धनग्न अवस्था में था। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह पुलिस के कंट्रोल रूम पर एक सूचना आई थी, जिसमें जमालपुर कलां के फाटक पर एक सिर कटी लाश (dead body) के पड़े होने की जानकारी दी गई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच की आंकी जा रही है।

फिलहाल शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में अधिक कुछ कह पाना संभव हो सकता है।

वहीं, हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमन नगर में आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता पंकज लांबा की मौत के मामले में पुलिस ने उनके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पंकज लांबा की पत्नी ज्योति का आरोप था कि षड्यंत्र कर दोनों दोस्तों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पंकज की हत्या की है। आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात पंकज की एक पार्टी में गोली लगने से मौत हो गई थी।

पार्टी में पंकज लांबा के साथ शाािल उसके दोस्तों कासिम निवासी गढ़ सलेमपुर रानीपुर और मानव निवासी सुमन नगर रानीपुर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी।

दोनों ही पंकज के दोस्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पार्टी के दौरान एक नाबालिग लड़की से अचानक फायर हुआ और गोली पंकज को लग गई।

पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। उसने जल्दी ही मामले के खुलासे का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *