गंगा पंचोली पर कांग्रेस, महेश जीना पर भाजपा का दांव, चर्चा में सल्ट उपचुनाव
1 min read![](https://khaskhabar24.com/wp-content/uploads/2021/03/Screenshot_2021-03-22-08-18-26-67-1024x545.png)
उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली (ganga pancholi) बनाई गई हैं।
आपको बता दें कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव (salt byelection) के लिए भाजपा ने 6 दावेदारों के नामों का पैनल हाईकमान को भेजा था।
भाजपा कोर कमेटी (BJP core committee) की बैठक में देहरादून में दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद एक पैनल बनाया गया था।
इस पैनल में सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना के साथ ही दर्जा धारी राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, काशीपुर के डॉक्टर यशपाल रावत, नोएडा के व्यवसायी गिरीश कोटनाला, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप रावत और पूर्व ब्लाक प्रमुख राधारमण के नाम शामिल किए गए थे।
केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को प्रत्याशी चयन पर आखिरी फैसला लेना था। इस पर दिल्ली में ही मुहर लगनी थी।
उम्मीद ज्यादा यही की जा रही थी कि भाजपा सहानुभूति का कार्ड खेलते हुए महेश जीना के नाम पर मुहर लगा सकती है।
यह भी पढ़ें
https://khaskhabar24.com/cm-tirath-singh-made-a-comparison-of-pm-modi-with-lord-ram/
जैसा कि आप जानते हैं, सल्ट उपचुनाव के लिए नामांकन की तिथि 30 मार्च है। ऐसे में प्रत्याशी के नाम पर फैसला जल्दी किया जाएगा।
यदि कांग्रेस की बात करें तो सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस गंगा पंचोली (ganga pancholi) और विक्रम रावत के नाम पर विचार कर रही थी।
इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह (pritam Singh) और डॉ इंदिरा हृदयेश ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव (Devendra yadav) से भी मुलाकात की थी।
इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया।
![Ganga pancholi की नियुक्ति को लेकर मुकुल वासनिक का पत्र।](https://khaskhabar24.com/wp-content/uploads/2021/03/FB_IMG_1617022893235-595x1024.jpg)
ऐसे में उनके बेटे विक्रम रावत का नाम चल रहा है। कांग्रेस (congress) के महासचिव और सीईसी इंचार्ज मुकुल वासनिक (mukul wasnik) की ओर से उनके प्रत्याशी होने के संबंध में पत्र जारी किया गया।
अब दोनों प्रमुख पार्टियों की ओर से उम्मीदवार की घोषणा के बाद सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा गरम है।