मदन कौशिक बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट पर अटकलें

1 min read

मदन कौशिक (Madan kaushik) को उत्तराखंड भाजपा (uttarakhand BJP) का नया प्रदेश अध्यक्ष (state president) नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (jagat prakash Nadda) की ओर से की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (national secretary) व मुख्यालय प्रभारी (headquarter in charge) अरुण सिंह (Arun Singh) की ओर से मदन कौशिक का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बतौर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।

तीरथ सिंह रावत (tirath Singh rawat) के उत्तराखंड (uttarakhand) के मुख्यमंत्री (chief minister) पद की शपथ लेने के साथ ही संगठन में बदलाव तय हो गया था।

माना जा रहा था कि कैबिनेट (cabinet) कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसी के तहत यह कवायद की जा रही है और मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।

सभी ने मदन कौशिक (Madan kaushik) की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से संगठन को प्रदेश में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।

आपको बता दें कि मदन कौशिक पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत (trivendra Singh rawat) सरकार में शहरी विकास (urban development) मंत्री रहे हैं।

Madan kaushik को प्रदेश अध्यक्ष बनाने संबंधी नियुक्ति पत्र।
Madan kaushik को प्रदेश अध्यक्ष बनाने संबंधी नियुक्ति पत्र।

उन्हें एक बेहद व्यवहार कुशल नेता माना जाता है। वे उत्तराखंड भाजपा के प्रवक्ता भी रहे हैं। इससे पूर्व वे रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh pokhriyal nishank) और भुवन चंद्र खंडूड़ी (bhuwan Chandra khanduri) सरकार में भी मंत्री पद पर रह चुके हैं।

आपको बता दें कि 10 जनवरी, 1965 में पैदा हुए करीब 56 साल के मदन कौशिक (Madan kaushik) हरिद्वार (haridwar) सीट से 4 बार विधायक (एमएलए) रहे हैं।

उन्होंने बतौर विधायक पहला चुनाव सन् 2002 में जीता था। इसके पश्चात उन्होंने 2007, 2012, और 2017 के विधानसभा चुनाव (legislative assembly election) में भी जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/teerath-singh-rawat-will-be-new-cm-of-uttarakhand/

अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार में अब किस किस को कैबिनेट मंत्री (cabinet minister) बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *