मदन कौशिक को मनीष सिसोदिया की बहस की चुनौती का नतीजा यूपी वाला

| Getting your Trinity Audio player ready... |
उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक (madan kaushik) और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का एक दूसरे को चुनौती देने का मामला सोमवार को गर्माया रहा।
‘त्रिवेंद्र सिंह माडल’ बनाम ‘अरविंद केजरीवाल माडल’ पर चर्चा करने दिल्ली (Delhi) के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish sisodiya) सोमवार को उत्तराखंड (uttarakhand) की राजधानी देहरादून (dehradun) पहुंचे थे।

वहां एक आडिटोरियम में वह काफी देर रुके। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे, लेकिन मदन कौशिक नहीं पहुंचे।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish sisodiya) ने इस पर उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक (madan kaushik) पर निशाना साधा।
उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook account) https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=4326603147366749&id=530767340283701 के जरिए एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि एक श्वास में सौ काम गिनाने का दावा करने वाले मंत्री जी चुनौती देकर पीछे हट गए। लोग अब उत्तराखंड सरकार के काम नहीं भ्रष्टाचार गिना रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने दिखाई यूपी के स्कूल की तस्वीर, जहां बंधी थी…
https://khaskhabar24.com/deputy-cm-delhi-manish-sisodiya-showed-pics-of-up-school-with-cow/
आपको बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को वि्तराखंड राज्य में विकास के कोई भी पांच काम गिनाने की चुनौती दी थी।
इसका जवाब न देकर मदन कौशिक ने मीडिया (media) को पहुंचाए खत के जरिए अपनी बात रखी थी।
उन्होंने कहा था कि वह एक सांस में सौ काम गिना सकते हैं। इसी बात को आधार बनाकर मनीष सिसोदिया का मदन कौशिक पर हमले करने का क्रम जारी है।
इससे पहले मनीष सिसोदिया उत्तर प्रदेश में भी खुली बहस की चुनौती देकर चर्चा में आ चुके हैं। वहां उन्होंने मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth nath singh) को बहस की चुनौती दी थी।
लेकिन वह बहस के लिए नहीं पहुंचे थे। अलबत्ता मनीष सिसोदिया को लखनऊ पहुंचने से रोके जाने का मामला गरमाया रहा था।
अब इसी राज्य में विकास के मसले पर बहस के लिए चुनौती के सिलसिले को उन्होंने उत्तराखंड में आगे बढ़ाया है।
