बेटा मां पर पेचकस से जान निकलने तक वार करता रहा, फिर रोया

Getting your Trinity Audio player ready...

शराब के लिए रुपये न देने पर एक युवक ने अपनी मां की हत्या (murder) कर दी। उसने पेचकस से तब तक वार किए जब तक उसकी मौत न हुई। बाद में शव के पास बैठ रोने लगा।

मामला उत्तरी-पूर्वी दिल्ली (Delhi) के खजूरी खास इलाके का है। मृतका की शिनाख्त रामलल्ली (ramlalli) देवी (64) पत्नी चंद्रशेखर के रूप में हुई।

बताया जाता है कि वारदात के बाद आरोपी बेटा सुशील पांडेय (22) वहां से भागा नहीं, बल्कि वह मां के शव के पास बैठकर रोने लगा।

चंद्रशेखर काम से लौटे तो घर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए।  मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या (murder) में इस्तेमाल पेचकस भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब के लिए पैसे न देने पर गुस्से में मां की हत्या की बात स्वीकारी।

खजूरी खास (khajoori khas) थाना पुलिस (police) ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रामलल्ली देवी पति चंद्रशेखर पांडेय और बेटे पांडेय के साथ करावल नगर में रहती थीं।

चंद्र शेखर छोटा-मोटा काम करते हैं, जबकि सुशील एक बिजली की दुकान पर काम करता था। कुछ वक्त पहले उसकी नौकरी छूट गई थी।

सुशील को शराब पीने की लत है। जानकारी के अनुसार रविवार रात खाना खाने के बाद चंद्रशेखर टहलने के लिए घर से बाहर निकल गए।

इस बीच घर में रामलल्ली और सुशील थे। सुशील ने मां से शराब के लिए पैसे मांगे। लेकिन रामलल्ली ने इंकार कर दिया।

बार-बार पैसे मांगने के बावजूद रामलल्ली सुशील को नजरअंदाज करती रही। इस टाल-मटोल में रात के करीब पौने दस  बज गए।

आरोपी को लगा दुकान बंद होने वाली है। मां ने पैसे नहीं दिए तो वह शराब नहीं खरीद पाएगा।

इस पर उसने गुस्से में मां को धमकाते हुए पैसे मांगे। इस पर भी मां पैसे देने को तैयार नहीं हुई तो सुशील गुस्से में आपा खो बैठा।

आरोप है कि उसने घर में रखा पेचकस उठाया और चारपाई पर लेटी मां पर तब तक वार करता रहा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

https://khaskhabar24.com/family-suicide-threatened-sikar-in-rajasthan/

बताया जाता है कि आरोपी ने लगभग डेढ़ दर्जन वार किए। इसके बाद भी वह वहां से भागा नहीं, बल्कि मां के शव के पास बैठकर रोने लगा।

कुछ देर बाद चंद्रशेखर वहां पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी को खून से लथपथ देखा। उनकी मौत हो चुकी थी। बेटे से पूछने पर उसने मां को मारने (murder) की बात कुबूल की।

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *