RCB ने बनाए 152 रन, क्या जीतेगी DC या हारेगी आईपीएल का यह रण

1 min read

RCB यानी रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और DC यानी दिल्ली कैपिटल के बीच सोमवार को आईपीएल का अहम मुकाबला हुआ। RCB ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए।

इससे पूर्व दिल्ली कैपिटल के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।  आरसीबी की टीम जोशो खरोश के साथ मैदान पर उतरी।

12 रन के निजी स्कोर पर फिलिपे आउट हुए। इस टाइम टीम का स्कोर 25 रन था। 24 बोलों पर 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर कप्तान विराट कोहली भी चलते बने।

इस समय RCB का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था। RCB को 112 रन के स्कोर पर दो झटके लगे। पांच चौकों के साथ 41 बाल पर 50 रन बनाकर पडिक्कल आउट हुए। साथ ही मारिस भी चलते बने।

इसके बाद केवल 17 रन बनाकर शिवम् दुबे भी पवेलियन लौट गए। इस तरह RCB की टीम ने 152 रन बनाए और DC के सामने जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में जीत के लिए 153 रन बनाने का टारगेट रखा।

DC की ओर से शिखर धवन और पृथ्वी शा की जोड़ी मैदान पर उतरी। पृथ्वी शॉ जल्दी ही आउट हो गए। उनके बाद अजिंक्य रहाणे मैदान पर उतरे।  DC को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 7.60 के रन रेट से बल्लेबाजी करनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *