रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा, आईसीयू में भर्ती, हालत स्थिर
1 min read
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो (remo) डिसूजा को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें आनन-फानन में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेमो (remo) डिसूजा की एंजियोप्लास्टी की गई है। डाक्टरों के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर है।
रेमो डांस इंडिया डांस के जज भी हैं।आपको बता दें कि रेमो डिसूजा केवल एक कोरियोग्राफर और डांसर ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म निर्देशन में भी प्रतिभा दिखाई है।
आज से करीब सात वर्ष पूर्व साल 2013 में उन्होंने डांस पर आधारित हिंदी फिल्म एबीसीडी ( any body can dance) का निर्देशन किया था, जो हिट रही।
इसके दो साल बाद यानी 2015 में उन्होंने एबीसीडी-2 भी बनाई। इतना ही नहीं रेमो ने सलमान खान, अनिल कपूर की फिल्म रेस-3 का भी निर्देशन किया है।
दो अप्रैल, 1972 में जन्मे और 48 साल के रेमो का असली नाम रमेश यादव है। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की।
एक बेहतरीन डांसर होने के साथ ही रेमो वे एक अच्छे एथलीट भी है। आपको बता दें कि रेमो ने कॉस्ट्यूम डिजायनर लिजेल से शादी की है। उनके दो बेटे हैं ध्रुव और गैब्रिल भी हैं।
डांस के फील्ड में उतरने वाले ढेरों नए डांसर रेमो डिसूजा को अपना रोल माडल मानते हैं। रेमो को दिल का दौरा पड़ने की खबर से हर कोई रेमो की स्थिति को लेकर चिंतित है।
आपको बता दें कि रेमो ने इससे पहले कई रियलिटी डांस शोज (dance showd) को भी होस्ट किया है।
जितने डांसर बतौर प्रतियोगी शो में पहुंचते हैं, उनमें से ज्यादातर रेमो डिसूजा को ही अपना आदर्श बताते रहे हैं और उन्हीं की तरह बनने की इच्छा भी पाले रहते हैं।
स्वभाव से बेहद विनम्र रेमो डिसूजा के भविष्य में फिल्मों के निर्माण को लेकर कुछ प्लान थे, लेकिन फिलहाल सभी की नजर उनके स्वास्थ्य पर लगी हुई है।