समुद्री सांप : इनकी फुफकार भी कहर, जानिए कौन से हैं दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप

1 min read

समुद्री सांप (sea snake) इतने जहरीले होते हैं कि मिनटों में शिकार की जान ले लेते हैं। जानिए दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांपों के बारे में-

* समुद्री सांप

समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake) को संसार का सबसे जहरीला सर्प माना जाता है। यह समुद्री सांप, दक्षिण पूर्वी एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह सांप इतने खतरनाक और जहरीले हैं कि इनके महज 110 मिलीग्राम जहर से करीब एक हजार लोगों की जान जा सकती है।

* इंनलैंड ताइपन

इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan) एक बेहद खतरनाक और जहरीला सांप माना जाता है। इस सांप के एक डंक से व्यक्ति के शरीर में  करीब 110 मिलीग्राम जहर जाता है। इतना जहर 100 लोगों की जान ले सकता है। इसकी इतनी ही मात्रा ढाई लाख चूूूहों को मौत की नींद सुला सकती है। ये भीड़ से दूर, शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं।

* ईस्टर्न ब्राउन स्नेक

ईस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake) ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला सबसे खतरनाक और जहरीला सांप है। बताया जाता है कि इसके जहर का 14,000 वां हिस्सा भी किसी इंसान की जान ले सकता है। यह सांप ऑस्ट्रेलिया के भीड़-भाड़ इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है।

* रैटल स्नेक

रैटल स्नेक (Rattle Snake) नाम का यह सांप उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। इसे इसकी पूंछ के आखिरी सिरे पर बने छल्लों के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है। पूंछ हिलाने पर  यह छल्ले झुनझुने की तरह आवाज़ करते हैं। रैटल सांप की खासियत यह है कि इनके छोटे बच्चे व्यस्क सांप से ज्यादा खतरनाक और जहरीले होते हैं। इनके शरीर में हेमोटोक्सिक (hemotoxic) ज़हर पाया जाता है, जो इंसानों के शरीर में मानव ऊतक (Human Tissue) को ख़त्म कर देता हैं। इसके काटने के 10 मिनट के अंदर antidote ले लिया जाए तो बचने की हल्की फुल्की संभावना होती है।

* डेथ एडर

एक और बेहद खतरनाक सांप डेथ एडर (Death Adder) है। यह सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाता है। इसकी  खासियत यह है कि यह ज्यादातर सांप (snake) का ही शिकार करता हैं। यह 40-100 मिलीग्राम जहर शिकार के शरीर में छोड़ता हैं।  और 13 सेकंड में ही दोबारा हमला कर देता है। इनमें न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है, जिसके चलते 6 घंटे से भी कम समय में शिकार के प्राण पखेेेरू उड़ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *