चेन्नई सुपरकिंग्स के Thala के नाम एक और उपलब्धि, आईपीएल में 150 डिस्मिसल्स

1 min read

Thala यानी महेंद्र सिंह धोनी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने आईपीएल (IPL) में डेढ़ सौ डिस्मिसल्स (dismissals) कर दिए हैं।

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके (csk) यानी Chennai super kings  के लिए 200 मैचों में कप्तानी कर एक रिकॉर्ड कायम किया था।

सात नंबर की जर्सी पहने जब यह कैप्टन कूल (captain cool) मैदान पर उतरता है तो क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें उसी करिश्मे का इंतजार करती हैं, जिसके लिए माही को भारतीय क्रिकेट (indian cricket) के सफलतम कप्तानों में शुमार किया जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त और उन्हीं के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेंद्र रैना (Suresh Raina) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account)

https://instagram.com/sureshraina3?igshid=1jcbtcw56yyvu

से धोनी की खेल के दौरान की फोटो साझा (share) करते हुए लिखा-‘आईपीएल में 150 dismissals. एक और महान कदम। हम सबको प्रेरित करना जारी रखें थाला।’

 

Thala यानी महेंद्र सिंह धोनी की यह फोटो उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने साझा की।
Thala यानी महेंद्र सिंह धोनी की यह फोटो उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने साझा की।

39 साल के धोनी बेशक आईपीएल के 2020 के सीजन में रंग में ना दिखे हों, लेकिन लीग के 2021 सीजन में वे कप्तानी के रंग में नजर आ रहे हैं।

शुरुआती जीतों ने उनके अंदर एक अलग ही जोश भर दिया है। फील्ड पर वे पहले वाले धोनी बनने की भरपूर कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

सीएसके को तीन बार आईपीएल विजेता बना चुके Thala (leader) धोनी 2 साल राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का नेतृत्व भी कर चुके हैं।

यह वह समय था, जब सीएसके पर बैन लगा हुआ था। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व क्षमता के सभी कायल हैं।

उनके नेतृत्व में भारत ने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ ही 2007 टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/arjun-tendulkar-ipl-inning-has-started-picked-by-mumbai-indians/

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh dhoni) अभी तक के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। आईपीएल के इस सीजन में भी इस बार उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *