त्रिपालीसैंण के पैठाणी क्षेत्र से गायब युवक युवती के कंकाल जंगल के पास गुफा में मिले

| Getting your Trinity Audio player ready... |
उत्तराखंड में त्रिपालीसैंण (tripalisain) के पैठाणी थाना क्षेत्रांतर्गत एक युवक और युवती का नर कंकाल मिला है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
बताया जाता है कि ये दोनों युवक युवती दो माह पहले अपने अपने घर से लापता हो गए थे। हालांकि उनके परिजनों की ओर से गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
उनके परिजनों ने कपड़ों और जूतों से युवक युवती की पहचान की। कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि त्रिपालीसैंण (tripalisain) में गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर जंगल की गुफा में ये दो नर कंकाल मिले थे।
इनकी पहचान दो महीने पहले लापता हुए सुनील (Sunil) पुत्र सोबत सिंह (sobat Singh) निवासी त्रिपालीसैंण और लक्ष्मी (Laxmi) पुत्री गुलाब सिंह (gulab Singh) निवासी छत्तर के रूप में हुई।
एसओ पैठाणी (so paithani) प्रताप सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि सुनील और लक्ष्मी दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे।
बताया कि बीती 28 जनवरी को सुनील के परिवार वाले लक्ष्मी के घर रिश्ता लेकर गए थे। लेकिन लक्ष्मी के घर वालों ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया था।
बताया जाता है कि उसी दिन शाम को दोनों घर से लापता हो गए थे।जब गुफा में कंकाल मिलने की सूचना मिली तो सुनील के पिता गुफा में पहुंचे।
उधर, पुलिस अब मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए मृतकों के फोन का सहारा लेगी। माना जा रहा है इन फोन डिटेल (mobile phone details) से कुछ न कुछ क्लू (clue) अवश्य मिलेगा।
यह भी पढ़ें
https://khaskhabar24.com/murder-son-killed-his-mother-with-pechkus/
आपको बता दें कि सुनील और लक्ष्मी की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि दोनों की मौत की वजह उनके फोन के जरिए पता चल सकती है।
उधर, दोनों कंकालों की पहचान सुनील और लक्ष्मी के रूप में होने के बाद से उनके परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
