फूलों की घाटी सैलानियों के लिए बंद, अगले साल एक जून तक करें दीदार का इंतजार

1 min read

फूलों की घाटी (valley of flowers) को विंटर सीजन के लिए बंद कर दिया गया है। अब पर्यटकों को फूलों की घाटी के दीदार अगले साल यानी 2021 में एक जून से हो सकेंगे।

आपको बता दें कि शनिवार को ऐन दोपहर जोशीमठ स्थित फूलों की घाटी (valley of flowers) को बंद किया गया।

इस बार कोरोना (corona) संक्रमण को देखते हुए फूलों की घाटी को पहले ही दो महीने की देरी यानी एक अगस्त को खोला गया था।

आपको यह जानकर कतई  अचरज नहीं होगा कि केवल तीन महीने के लिए खोली गई फूलों की घाटी (valley of flowers) से आपदा के बाद वन विभाग को इस बार सबसे कम राजस्व मिला सका है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार फूलों की घाटी निर्धारित तिथि एक जून को नहीं खुल पाई थी इसके बाद भी इसके  खुलने को लेकर संशय बना रहा। आखिरकार इसे सैलानियों के लिए एक अगस्त को खोला गया।

2 महीने में कुल 911 सैलानी घाटी में पहुंचे। प्रभागीय वनाधिकारी यानी डीएफओ नंदा बल्लभ शर्मा के अनुसार घाटी को अब अगले साल 2021 में  1 जून को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

इस बार बेहतर बटिया रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है। रेंज अधिकारी बृजमोहन भारती के अनुसार यद्यपि पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है, लेकिन यहां विभागीय गतिविधियां चलती रहेंगी।

आपको बता दें कि फूलों की घाटी (valley of flowers) में करीब पांच सौ प्रजातियों के फूल खिलते हैं। इस घाटी को 1982 में यूनेस्को (unesco) ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया था। घाटी की खोज 1931 में कामेट अभियान पर निकले पर्वतारोहियों ने की थी।

इस घाटी में जाने का बेहतरीन समय जुलाई से लेकर सितंबर तक है। सितंबर महीने में यहां उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्मकमल भी खिलता है।

फूलों की घाटी (valley of flowers) ट्रेकर्स और पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है। यहां हर साल सीजन में हजारों देशी और विदेशी सैलानियों की आमद रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *