विनोद कांबली : क्या आप जानते हैं इस मशहूर क्रिकेटर के नाम पर तिहाड़ में है वार्ड…

1 min read

ये वह क्रिकेटर है, जिसने बहुत छोटे टेस्ट करियर में रिकार्ड कायम किया और महज 24 साल में टेस्ट को अलविदा भी कह दिया। ये क्रिकेटर हैं विनोद कांबली (vinod kambli)

Vinod kambli बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर संग हल्के फुल्के पलों में। (फाइल फोटो)
Vinod kambli बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर संग हल्के फुल्के पलों में। (फाइल फोटो)

विनोद कांबली का 18 जनवरी को बर्थ डे है। 1972 में मुंबई में जन्में कांबली के नाम पर तिहाड़ जेल में एक वार्ड का नाम रखा गया। यहां एक वार्ड का नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम पर भी है।

टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाए….

1996 क्रिकेट विश्वकप (cricket world cup) सेमीफाइनल के दौरान मैदान में जार-जार आंसू बहाते विनोद कांबली का चेहरा कौन भूल सकता है, जिसमें श्रीलंका को विजयी घोषित कर दिया गया था? इसी भावुक क्रिकेटर के नाम महज 14 टेस्ट पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकार्ड दर्ज है?

सचिन संग स्कूली क्रिकेट का रिकार्ड बना चर्चा में आए..

बचपन के साथी सचिन तेंदुलकर के साथ स्कूली क्रिकेट में 664 रन की साझेदारी कर चर्चा में आए विनोद कांबली ने जब रणजी में पदार्पण किया तो शान के साथ। छक्का लगाकर खाता खोला। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ 29 जनवरी, 1993 को पहला मैच खेलने का मौका मिला। आखिरी टेस्ट 8 नवंबर, 1995 को। इस बीच वह दो दोहरे शतक और दो शतक लगा चुके थे। 18अक्तूबर, 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ वन डे में पदार्पण कर आखिरी वन डे 29 अक्तूबर, 2000 को श्रीलंका के खिलाफ खेला।

नेता बने, चुनाव लड़ा… एक्टिंग में भी हाथ आजमाए…

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विनोद कांबली ने राजनीति की राह पकड़ी। लोक भारती पार्टी के उपाध्यक्ष बने।

2009 का चुनाव भी विक्रोली से लड़ा, लेकिन वे हार गए। इसी साल 15 अगस्त को मुंबई में खेल भारती क्रिकेट एकेडमी खोल ली। इससे पहले 2002 में उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाए। संजय दत्त, सुनील शेट्टी संग ‘अनर्थ’ में दिखे। साथी क्रिकेटर अजय जडेजा संग ‘पल-पल दिल के साथ’ में भी। कांबली को जन्म दिन मुबारक। 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *