दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज symphony of the seas के बारे में जानते हैं आप?

1 min read

दोस्तों, यदि आपको क्रूज शिप पसंद है तो आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज (biggest ship) के बारे में बताते हैं। यह है सिंफनी ऑफ द सीज।

दोस्तों, इस सिंफनी ऑफ द सीज  (symphony of seas) क्रूज शिप (Cruise ship) की ओनरशिप (ownership) रॉयल कैरीबियन क्रूज लिमिटेड Royal Caribbean cruise  के पास है और इसका संचालन रायल कैैैैैरेबियन  इंटरनेशनल (Royal Caribbean international) करता है।

आपको बता दें कि  इसकी लंबाई फुटबॉल मैदान से भी ज्यादाकरीब 1188 फिट है। वजन की बात करें तो इसका वजन 2,30,000 टन का है।

इसकी चौड़ाई 215.5 5 फिट है। दोस्तों, यह दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज (biggest ship) करीब 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

और आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि यह जहाज 18 मंजिल का है। इसमें 6,780 यात्रियों की व्यवस्था की जा सकती है।

Biggest ship सिंफनी आफ द सीज में 18 मंजिल हैं। (फाइल फोटो)
Biggest ship सिंफनी आफ द सीज में 18 मंजिल हैं। (फाइल फोटो)

आपको बता दें कि इसमें 2759 कमरे हैं। ऊपर की दो मंजिल केवल हाई क्लास फैमिली सुइट हैं।

इस जहाज पर 2000 से भी अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। सुविधाओं की बात करें तो इसमें एक सी स्पा (sea spa), फिटनेस जिम (fitness gym) भी है।

इसके साथ ही यहां एक शानदार थिएटर (theatre) है। जिसमें एक साथ 14 लोग बैठ कर फिल्म का मजा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/biggest-theft-when-thieves-theft-7800-cr-worth-jwelery/

इसके अलावा इसमें एक वाटर पार्क (water park) है। और एक 10 मंजिला स्लाइडिंग भी है। सेंट्रल पार्क है और चलने के लिए वाक बोर्ड (Walk board) हैं।

इस जहाज में 24 लिफ्ट भी लगी हैं। आपको बता दें कि इस जहाज को फ्रांस (France) में बनाया गया है।

इसका ऑर्डर 2014 में दिया गया था और इसको रॉयल कैरीबियन क्रूज लिमिटेड को 2018 में सुपुर्द किया गया।

इसे बनाने पर 1.35 बिलियन यूएस डॉलर खर्च आया है। 7 अप्रैल 2018 को इस जहाज ने अपना पहला सफर किया।

लेकिन, 2020 में कोरोना (corona) संक्रमण के बाद सभी यात्राओं पर रोक लगा दी गई है। इंतजार है कि दोबारा से पहले की तरह लोग इस क्रूज शिप का लुत्फ ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *