अब किसान रतन सिंह ने की खुदकुशी, दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन में शामिल थे

1 min read

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर जहां किसानों का आंदोलन जारी है, वहीं किसान संगठन से जुड़े किसान रतन सिंह (farmer ratan singh) ने खुदकुशी कर ली।

बताया जाता है कि आत्महत्या (suicide) करने वाले किसान रतन सिंह (farmer ratan singh) पंजाब की किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य थे।

उनकी उम्र 75 साल की थी। वे अमृतसर (Amritsar) के गांव कोटली ढोले शाह (kotli dhole shah) के रहने वाले थे

आपको बता दें कि 22 जनवरी, 2021 को ही कृषि कानून के मसले पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की वार्ता हुई थी।

इस वार्ता का भी हालांकि पूर्व की तरह कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। रतन सिंह इससे दुखी थे।

उनकी मौत की खबर जब अमृतसर के उनके गांव कोटली ढोले शाह पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/snow-pigeon-seen-flying-after-many-years-in-kedarnath-wild-life-century/

आपको बता दें कि रतन सिंह कई दिनों से किसान आंदोलन में शामिल थे। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को 50 से अधिक दिन हो गए हैं।

इस आंदोलन में कई किसानों की मौत चुकी है। किसान संगठन चाहते हैं कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं, लेकिन सरकार संशोधन का प्रस्ताव दे रही है।

उसने 2 साल तक कानून को होल्ड करने की बात भी कही है,  लेकिन यह किसानों को मंजूर नहीं है।

वहीं, गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर किसान संगठनों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से इसकी इजाजत नहीं दी गई है। किसान दिल्ली की रिंग रोड पर रैली निकालने की बात पर अड़े हैं, जबकि पुलिस किसानों को केएमपी एक्सप्रेसवे पर रैली निकालने का विकल्प दे रही है।

ऐसे में इस मामले पर सभी की नजर लगी है। मामला क्योंकि अभी तक बातचीत से नहीं सुलझा है, ऐसे में लोगों को टकराहट का अंदेशा सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *