जडेजा 32 साल के हुए, पिता आर्मी अफसर बनाना चाहते थे, उन्होंने क्रिकेट चुना

| Getting your Trinity Audio player ready... |
टीम इंडिया के आलराउंडर रविंद्र जडेजा (Jadeja) 32 साल के हो गए। क्या आप जानते हैं कि उनके पिता उन्हें आर्मी में भेजना चाहते थे, लेकिन उन्होंने क्रिकेट चुना।
जडेजा (jadeja) का जन्म 6 दिसंबर, 1988 को गुजरात में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा एक सिक्योरिटी कंपनी वाचमैन थे।
जडेजा का इंट्रेस्ट शुरू से ही क्रिकेट में रहा, लेकिन एक वक्त आया, जब वह इससे भी विरत हो गए। यह वह समय था, जब 2005 में हुई एक दुर्घटना में उनकी मां चल बसीं।
वह संभले और उन्होंने एक बार फिर क्रिकेट से नाता जोड़ लिया। आपको बता दें कि वह 2008 में विराट कोहली की अगुवाई में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट और टीम इंडिया में जडेजा के खेल की बात करें तो एक आलराउंडर के रूप में उन्होंने हमेशा अपने खेल के साथ न्याय किया है, जबकि उन्हें अंडररेटेड प्लेयर माना जाता रहा है और उनके बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती।
पिछले कुछ समय से बल्ले से भी उन्होंने जबरदस्त कमाल दिखाया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में हुए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई।
इसके बाद तीन टी-20 मुकाबलों की श्रृंखला के पहले मैच में उन्होंने केवल 22 बालों पर 44 रन बनाते हुए टीम इंडिया की जीत की आधार शिला रखी।
यह अलग बात है कि इसी मैच में जडेजा को हेलमेट पर बाल लग जाने की वजह से हेड इंजरी का सामना करना पड़ा, जबकि इससे पहले उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी।
जडेजा की जगह कानकशन में युजवेंद्र चहल को खिलाया गया था। इस वजह से जडेजा शायद आने वाले दोनों टी-20 मुकाबलों में शिरकत न कर सकें।
टीम में जडेजा की जगह कौन भरेगा, इस पर टीम प्रबंधन जरूर माथापच्ची कर रहा होगा। आपको बता दें कि जडेजा को साथी मैदान पर ‘सर जडेजा’ कहकर भी पुकारते हैं। उन्होंने रीवा सोलंकी से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है। जडेजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
