कार्तिक पूर्णिमा के इस स्नान पर अबकी श्रद्दालुओं से खाली रहेंगे गंगा घाट

Getting your Trinity Audio player ready...

यदि आप इस कार्तिक पूर्णिमा (kartik purnima) पर ऋषिकेश  में गंगा  स्नान की इच्छा रखते हैं, तो कृपया ठहर जाएं। आपने ऐसा किया तो मुकदमा भी हो सकता है।

दरअसल, देहरादून के डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना (corona) के बढ़ते कहर को देखते हुए लोगों को इस बार कार्तिक पूर्णिमा (kartik purnima) पर  ऋषिकेश में गंगा  घाटों पर स्नान से दूर रहने की नसीहत दी है।

घाटों पर भीड़ ना लगाने को कहा है। निर्देशों में साफ किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उस पर महामारी एक्ट, आपदा एक्ट और आईपीसी (IPC) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

दोस्तों, आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का बहुत महत्व है। इसके साथ ही इस दिन दान पुण्य करने की भी परंपरा रही है।

यही कारण है कि इस दिन स्नान करने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर बड़ी भीड़ उमड़ती है।

दूर दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए ऋषिकेश पहुंचते हैं। लेकिन अब कोरोना को देखते हुए, जैसे कि प्रशासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, यह साफ है कि लोग इस बार गंगा नदी के घाटों पर स्नान का पुण्य नहीं उठा सकेंगे। लेकिन कोरोना को देखते हुए यह कदम बेहद आवश्यक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *