साहिर लुधियानवी के खिलाफ जब पाकिस्तान सरकार ने निकाला वारंट

1 min read

ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है…जैसा अमर गीत लिखने वाले साहिर लुधियानवी (sahir ludhiyanvi) की 8 मार्च, 2021 को सौवीं जयंती है।

उनका असली नाम अब्दुल हयी साहिर था। उनका जन्म 1921 में लुधियाना के एक जागीरदार परिवार में हुआ था।

उनके पिता बहुत धनी थे, लेकिन पर माता-पिता में अलगाव होने के चलते उन्हें मां के साथ रहना पड़ा। उनकी गुजर-बसर गरीबी में हुई।

साहिर लुधियानवी (sahir ludhiyanvi) की शिक्षा लुधियाना के खा़लसा हाई स्कूल में हुई। सन् 1939 में वे गवर्ननमेंट कॉलेज़ भर्ती हो गए।

वे बेहतरीन शायरी करते थे। इन्हें सुनकर अमृता प्रीतम (Amrita shergil) उनकी प्रशंसक बन गई। साहिर के मुस्लिम और गरीब होने की वजह से अमृता के घरवालों को ये रास नहीं आया।

अमृता के पिता के कहने पर उन्हें कालेज से निकाल दिया गया। जीविका के लिये उन्होंने छोटे-मोटे काम किया।

आजादी से केवल चार साल पहले सन् 1943 में साहिर लाहौर आ गए। यहां उन्होंने अपना पहला कविता संग्रह तल्खियां छपवाया।

इसके बाद वे मशहूर होने लगे। दो साल बाद सन् 1945 में वे प्रसिद्ध उर्दू पत्र अदब-ए-लतीफ़ और शाहकार (लाहौर) के संपादक बने।

बाद में वे द्वैमासिक पत्रिका सवेरा के संपादक (editor) बन गए। इस पत्रिका में उनकी एक रचना को सरकार के खिलाफ समझा गया।

पाकिस्तान सरकार (Pakistan government) ने उनके खिलाफ वारंट (warrant) जारी कर दिया। उनके विचार साम्यवादी थे।

सन् 1949 में वे दिल्ली आ गये। कुछ दिन दिल्ली (Delhi) रहकर वे मुंबई आ गए। यहां उन्हें उर्दू पत्रिका शाहराह और प्रीतलड़ी के संपादन का जिम्मा मिला।

गीतकार के बतौर आजादी की राह पर (1949) उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन शौहरत उन्हें नौजवान फिल्म से मिली।

ठंडी हवाएं लहरा के आएं ….. बहुत लोकप्रिय हुआ और आज तक है। बाद में उन्होंने बाजी, प्यासा, फिर सुबह होगी, कभी कभी जैसी मशहूर फिल्मों के लिए गीत लिखे।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/naga-sadhu-becoming-process-is-very-difficult/

59 वर्ष की अवस्था में 25 अक्टूबर 1980 को दिल का दौरा पड़ने से साहिर लुधियानवी का निधन हो गया। वे पहले ऐसे गीतकार थे, जिन्हें गीतों के लिए रायल्टी (royalty) मिलती थी।

इसके अलावा आकाशवाणी पर गायक और संगीतकार के साथ गीतकार का नाम भी प्रस्तुत किए जाने की परंपरा भी उन्हीं के प्रयासों से शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *