स्टेफी ग्राफ : रिकार्ड की खान, एक वक्त इनके फैन ने उठा लिया था चाकू, जानिए क्यों…

| Getting your Trinity Audio player ready... |
दुनिया की टॉप टेनिस खिलाड़ी रहीं स्टेफी ग्राफ (Steffi graph) 14 जून, 2021 को 52 साल की हो गईं। उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें कोई नहीं तोड़ सका।
दुनिया में उनके तमाम प्रशंसक आज भी हैं। लेकिन आज से करीब 28 साल पहले उनके एक फैन ने चाकू उठा लिया था। जानिए, क्यों किया था उसने ऐसा…।
30 अप्रैल 1993! जी हां उस रोज़ यही दिन था। जर्मनी Germany के हैम्बर्ग (hamberg) शहर में सिटीजन कप (citizen cup) का मुकाबला चल रहा था।
स्टेफी ग्राफ और मोनिका सेलेस आमने-सामने थीं। मोनिका दूसरे सेट में 4-3 से बढ़त पर थीं। मैच के दौरान चेंज ओवर का टाइम था।
अचानक एक सिरफिरे ने मोनिका सेलेस की पीठ पर चाकू मार दिया। इस शख्स का नाम गुंतेर पार्श था।
इससे पहले कि गुंतेर दोबारा हमला कर पाता, उसे दबोच लिया गया। मोनिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से हर कोई सकते में था।

हमला करने वाले गुंतेर ने कुबूल किया कि वह स्टेफी ग्राफ Steffi (graph) का बहुत बड़ा फैन है। वह स्टेफी को हमेशा टॉप पर देखना चाहता था।
लेकिन मोनिका सेलेस (Monika seles) अपने दमदार प्रदर्शन से उस वक्त नंबर वन बनी हुई थी। वह लगातार ग्राफ को टक्कर दे रही थीं।
यदि सिटीजन कप के मैच में भी मोनिका जीत जातीं तो स्टेफी ग्राफ को और नुकसान होता। मोनिका सेलेस हालांकि इस मामले में भाग्यशाली रहीं कि धारदार चाकू से हमले के बावजूद उनकी रीढ़ की हड्डी बच गई।
लेकिन इस घटना से मोनिका सेलेस के दिल में डर बैठ गया। उन्हें ईटिंग डिसॉर्डर (eating disorder) हो गया।
उन्होंने इस घटना के करीब दो साल बाद कोर्ट पर वापसी की। लेकिन बात स्टेफी की चल रही थी। वे अकेली ऐसी टेनिस प्लेयर हैं, जिनके नाम एक ही साल में चार ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक मेडल दर्ज है।
यह भी पढ़ें-
https://khaskhabar24.com/tsitsipas-is-all-set-to-make-history-in-tennis/
आज तक कोई टेनिस खिलाड़ी इस कारनामे को नहीं दोहरा सका। स्टेफी ग्राफ ने टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी संग शादी की है। न्मदिन मुबारक हो स्टेफी।
