वेनेजुएला में जारी हुआ 10 लाख का नोट, जानिए क्या है इसकी वजह

1 min read

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा। वेनेजुएला (Venezuela) ने 10 लाख का नोट जारी किया है। और ऐसा करने वाला वह फिलवक्त दुनिया का पहला देश है।

आपको बता दें कि वेनेजुएला (Venezuela) इस समय गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

यही वजह है, जिसके चलते वेनेजुएला के केंद्रीय बैंक (central bank) को यह कदम उठाना पड़ा है। 10 लाख का नोट (10 lac rupees note) जारी करना पड़ा है।

देश में आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान को छूने लगे हैं। हालांकि बेशक आपको यह राशि बहुत बड़ी लग रही होगी, लेकिन दूसरे देशों के नजरिए से देखें तो यह बेहद छोटी रकम है।

मौजूदा समय की बात करें तो 10 लाख बोलीवर की कीमत आधे अमेरिकी डॉलर (american dollar) के बराबर है।

यदि भारतीय मुद्रा की बात करें तो यह राशि केवल ₹36 बैठती है। आपको बता दें कि वेनेजुएला देश एक समय पर अपने तेल के खजाने की वजह से संपन्न देश हुआ करता था।

लेकिन आज की तारीख में यहां के लोग गरीबी की मार झेल रहे हैं। वहां की मुद्रा की कीमत इतनी गिर गई है कि हजारों लाखों की कीमत में वहां केवल मुट्ठी भर घर का सामान ही आ पा रहा है।

इसके अलावा देश के केंद्रीय बैंक का भंडार 50 साल में अपने सबसे निचले स्तर (lowest level) पर है।

इतने बड़े नोट जारी करने का कारण देश की अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति ही है। खुद केंद्रीय बैंक की ओर से 10 लाख का नोट जारी करते हुए इस बात की जानकारी साझा की गई है।

यह भी पढ़ें

https://khaskhabar24.com/vasantotsav-is-on-13-14-march-at-rajbhavan-dehradun/

आपको पता ही है कि कोरोना संक्रमण काल (corona time) ने कई देशों की अर्थव्यवस्था (economy) को बेहद नकारात्मक रूप में प्रभावित किया है।

हर देश में अर्थव्यवस्था की गिरती स्थिति को सुधारने के लिए कई जतन किए जा रहे हैं।

स्वयं भारत देश में कोरोना काल में हालात बहुत विकट रहे हैं। इस दौरान लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं।

उनके रोजगार के ऊपर कैंची चली है। अर्थव्यवस्था में भी भारी गिरावट देखी गई है। यद्यपि अब इससे निकलने के दुरुस्त उपाय किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *