‘वफा न रास आई’ गीत और अताउल्लाह खान की एलबम संग प्रेम कहानी के चर्चे

1 min read

‘वफा ना रास आई’ (wafa na raas aayi) उस एल्बम का नाम है, जिसमें रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने हिमांश कोहली के साथ नजर आई हैं।

लेकिन हकीकत में यह गाना पाकिस्तानी गायक (Pakistani singer) अताउल्लाह खान (attaulah Khan) के एलबम बेदर्दी से प्यार का हिस्सा है।

मुहब्बत, धोखे, बेवफाई के गीतों पर आधारित यह म्यूजिक एलबम (music album) आज से करीब 29 साल पहले 1992 में आई थी। इसे टी-सीरीज (t-series) ने रिलीज (release) किया था।

इस एलबम को रिकॉर्ड तोड सफलता मिली। चारों तरफ अताउल्लाह खान की धूम थी‌। वफा ना रास आई’ (wafa na raas aayi) गीत संगीत के हर  चाहने वालों की जुबान पर था।

अत्ताउल्लाह खान के साथ ही उनकी प्रेम कहानी के चर्चे भी खूब हुए। बताया गया कि अताउल्लाह खान को एक लड़की से मुहब्बत थी, लेकिन उसने उन्हें धोखा दे दिया। इसके बाद वे सीधे शादी में पहुंचे और लड़की को गोली मार दी। हत्या के जुर्म में वे पाकिस्तान की जेल में हैं और वहीं रिकॉर्ड होकर उनके म्यूजिक कैसेट बाहर आते हैं।

हालांकि बाद में यह कहानी गलत निकली। लेकिन टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार  ने इसी कहानी पर अपने भाई किशन कुमार को हीरो लेकर बेवफा सनम फिल्म बनाई।

इसमें उन्होंने अत्ताउल्लाह खान की एलबम के गीतों को दूसरे गायकों से गवाया। वफा ना रास आई’ (wafa na raas aayi) गीत को नितिन मुकेश (nitin Mukesh) ने आवाज दी।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/tarini-will-be-the-debutant-film-of-arushi-nishank/

यह गाना बहुत फेमस हुआ। आपको बता दें कि पाकिस्तान में 1951 में मियांवाली में पैदा हुए अताउल्लाह खान को उनकी गायकी के लिए पाकिस्तान सरकार ने सितारा-ए-इम्तियाज के अवार्ड से नवाजा है।

अताउल्लाह खान 2014 में भारत भी आए। इस दौरान उन्होंने म्यूजिक के जरिए दोनों देशों को और करीब लाने की पुरजोर वकालत की।

Wafa na raas aayi वीडियो एलबम लोगों के सामने है।
Wafa na raas aayi वीडियो एलबम लोगों के सामने है।

अब जुबिन नौटियाल (jubin nautiyal) की आवाज में वफा ना रास आई’ लोगों को कितना पसंद आता है, यह बात दीगर है, लेकिन अताउल्लाह खान को सुन चुके लोगों को अताउल्लाह जरूर याद आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *